Steamship Mutual (SSM) एक P&I एसोशिएशन या ‘क्लब’ (सुरक्षा और क्षतिपूर्ति एसोशिएशन) है जिसका लक्ष्य है समुद्री पारस्परिक सुरक्षा और क्षतिपूर्ति बीमा के लिए प्रथम श्रेणी की सेवा और सुरक्षा के सहारे सर्वोत्तम प्रदाता बनना.
UK और बर्मूडा दोनों जगह पर क्लब होने के साथ, SSM एक विविधतापूर्ण वैश्विक समुद्री बीमाकर्ता हैं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जहाज मालिकों को व्यापक बीमा सुविधा दे सकते हैं. अंतर्राष्ट्रीय P&I क्लबों के समूह (IG) के एक अग्रणी सदस्य के रूप में, Steamship Mutual द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले कवर सुदृढ़ पूंजी के साथ साथ एक अत्यधिक प्रभावशाली पुन: बीमा कार्यक्रम, जिसमें IG पूल और जनरल एक्सेस लॉस (GEL) अनुबंध शामिल हैं, से सशक्तिकृत हैं.
क्लब की वेबसाइट, www.simsl.com, उसके लंदन प्रतिनिधि Steamship Insurance Management Services Ltd (SIMSL) द्वारा होस्ट की जाती है. वेबसाइट का लक्ष्य क्लब के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले कवरों की विस्तृत श्रेणी, अंडरराइटिंग के लिए उसका चयनात्मक दृष्टिकोण, इसके अनुभवी और उच्च अर्हता प्राप्त स्टॉफ के द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली विशेषज्ञ सेवा और अपने क्षति रोक थाम और जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के द्वारा शिपिंग उद्योग में अपने योगदान को एक साफ और व्यापक विवरण प्रस्तुत करना है. इसमें क्लब की सदस्यता, वित्त, अंडरराइटिंग, नियम और कवर, और सम्पर्कों, साथ ही अन्य संबंधित जानकारियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी शामिल है.
हमारी जहाज मालिक पारस्परिक सुरक्षा बीमा के बारे में अधिक जानने के लिए हम आपको अपनी साइट पर आने के लिए आमंत्रित करते हैं. साइट पर प्रवेश करते समय आपको पूरी सामग्री अंग्रेज़ी में मिलने की संभावना है. साथ ही पूरा पत्र व्यवहार अंग्रेज़ी में ही होना चाहिए.
प्रवेश करने के लिए यहाँ क्लिक करें!